*गोला पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, बीएनएस की धाराओं में था फरार*

 जनपद लखीमपुर खीरी में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोला पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी गोला के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार सुबह करीब 9:50 बजे कैला देवी तिराहा के पास से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/……………गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुनील कुमार पुत्र श्यामकिशोर उर्फ किशोरी लाल, निवासी खोजियापुर, थाना गोला, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त थाना गोला पर पंजीकृत मु.अ.सं. 296/2026 में धारा 87 एवं 137(2) बीएनएस के तहत वांछित चल रहा था।पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए हिरासत में लिया और उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह
कांस्टेबल चरनजीत सिंह
कांस्टेबल ओमकार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *