जनपद लखीमपुर खीरी गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) के बैनर तले नगर पालिका परिषद सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने कारगिल युद्ध के वीर शहीदों एवं देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।कार्यक्रम के अंतर्गत ऐप्जा से जुड़े पत्रकारों ने नगर पालिका परिषद सभागार से वीर अब्दुल हमीद मार्केट स्थित परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा तक पहुंचकर माल्यार्पण किया तथा देशभक्ति के नारों के बीच उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता ऐप्जा के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने की। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है तथा देश की सीमाओं की रक्षा में शहीद हुए जवानों का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा।मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने राष्ट्रहित, लोकतंत्र की मजबूती एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्पक्षता और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता डॉ. पीयूष शुक्ला ने किया, जबकि अंत में जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं लोक सारथी बोर्ड के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला संरक्षक रविसुत शुक्ला, जिला संरक्षक राजकुमार श्रीवास्तव, जोनल कोऑर्डिनेटर अजय शुक्ला, जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम नारायण शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष शेर अली खान, गोला तहसील अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा, मोहम्मदी तहसील अध्यक्ष अतुल मिश्रा, गोपाल तिवारी, बरकत अली अंसारी, सिरताज अली सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।कार्यक्रम में बरेली मंडल जिलाध्यक्ष अनुज सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी कृष्णमोहन मिश्रा, आशीष तिवारी, पूर्णानन्द बाजपेई, मूलचंद भारद्वाज, राजेश कश्यप, मो. असफाक, मतीन अहमद, फाउख अख्तर, राजेश वर्मा, आसाराम सैनी, रिजवान सिद्दीकी, पंकज अवस्थी, विपनेश अवस्थी, सत्यम शुक्ला , नरेंद्र भारद्वाज कृष्णा अवस्थी सहित अनेक पत्रकार एवं लोक सारथी बोर्ड के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।