पॉपुलर हॉस्पिटल वाराणसी का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

भदोही। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से रविवार को पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध पॉपुलर हॉस्पिटल, वाराणसी के तत्वाधान में प्राइमरी पाठशाला लठिया कंदूई में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व पॉपुलर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.एके कौशिक ने किया। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ चिकित्सकों का दल भी उपस्थित रहा। जिसमें डॉ.सुनील शर्मा, डॉ.विनीत, डॉ.शिवानी, डॉ.रमन, डॉ. सुनील व नेत्र सर्जन डॉ. रमन शामिल रहे। चिकित्सकों ने मरीजों का बीपी, शुगर, हृदय, हड्डी एवं नेत्र रोग सहित सामान्य रोगों का परीक्षण किया। जरूरतमंद मरीजों को शिविर स्थल पर ही निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ शिविर में लगभग 342 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया और दवा प्राप्त की। बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग शिविर में पहुंचे। कार्यक्रम के आयोजक सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसी उद्देश्य से आगे भी हमारे क्षेत्र में जगह-जगह निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाते रहेंगे। पॉपुलर हॉस्पिटल की पूरी टीम का हम आभार व्यक्त करते हैं। इस मौके पर संजीव दुबे, सच्चिदानंद त्रिपाठी, पंडित श्याम नारायण चौबे, सभाशंकर त्रिपाठी, प्रदीप चौबे, आलोक दुबे, जितेंद्र पांडेय, शिव कुमार मिश्र, जय प्रकाश दुबे, लालजी त्रिपाठी, देवी शरण तिवारी, माता प्रसाद तिवारी, भास्कर तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने आयोजकों एवं चिकित्सकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *