*फिरोजाबाद*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर मुरली नगर रेलवे लाइन के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान भीम नगर गली नंबर-4 निवासी अमन (21) पुत्र अजय को गिरफ्तार किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/ तलाशी के दौरान उसके कब्जे से वीवो टी2 5जी का चोरी का गोल्डन रंग का मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद हुआ।बरामदगी के आधार पर थाना दक्षिण में आरोपी के विरुद्ध धारा 35/106 बीएनएसएस, 317(2)/317(5) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अमन के खिलाफ थाना दक्षिण में पहले से भी मारपीट, बलवा, घर में घुसकर हमला, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे वह क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर प्रवृत्ति का अपराधी माना जा रहा है।