*रसूलपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, मुखबिर की सूचना पर नालबंद चौराहे से गिरफ्तारी*

*फिरोजाबाद*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान आरोपी को नालबंद चौराहे के पास से दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, थाना रसूलपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 399/2026, धारा 108 बीएनएस में वांछित सुनील पुत्र हीरालाल, निवासी गली नंबर-5, नया रसूलपुर, थाना रसूलपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *