इं. फैसल जैदी अध्यक्ष, नासिर चौधरी प्रबंधक, आलम खान को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर संस्था को किया मजबूत

स्योहारा। नगर की जानी-मानी संस्था युवा एकता सोसाइटी के  संस्थापक एवं सदस्यों ने संस्था को अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एक अहम बैठक कर सर्वसम्मति से नई नियुक्तियों की घोषणा की है। बैठक की अध्यक्षता महफूज़ अली ने की तथा संचालन शफ़ीक उर रहमान ने किया। संस्था द्वारा जारी संगठनात्मक व्यवस्था के तहत नगर के मोहल्ला मिलकियांन निवासी इंजीनियर फैसल जैदी को युवा एकता सोसाइटी का प्रदेश अध्यक्ष, मोहल्ला चौधरियांन निवासी टीवीएस शोरूम स्वामी हाजी नासिर चौधरी को प्रबंधक, क्षेत्र के ग्राम उमरपुर निवासी अधिवक्ता आलम खान को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संस्था के सभी सदस्यों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। नियुक्तियों के बाद संस्था के सदस्यों में उत्साह का माहौल है और संस्था को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस अवसर पर नवनियुक्त सोसाइटी अध्यक्ष इंजीनियर फैसल जैदी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संस्था की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी मेहनत से कार्य करेंगे। साथ ही युवाओं को संस्था से जोड़ने, जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने और संस्था को प्रदेश में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा प्रत्येक वर्ग के युवाओं को संस्था से जोड़ने का अभियान और तेज किया जाएगा, संस्था की मजबूती, सदस्यों का सम्मान और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाना उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/ नवनियुक्त सोसाइटी प्रबंधक हाजी नासिर चौधरी ने कहा कि संस्था में सक्रिय एवं समर्पित सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपना संस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद सभी पदाधिकारी संस्था को और अधिक मजबूत बनाने, संस्था की नीतियों को जनता तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त  कोषाध्यक्ष आलम खान ने कहा कि सोसाइटी केवल एक सामाजिक संस्था नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला एक सशक्त आंदोलन है। संस्था सोसाइटी संस्थापक शफीक उर रहमान के नेतृत्व में लगातार आमजन की आवाज़ को मजबूती प्रदान कर रही है। संस्था ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए सदैव आभारी रहेंगे और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर शफीक़ उर रहमान, ज़ीशान मिर्ज़ा, महफूज़ अली, इमरान अख्तर, नजम सिद्दीक़ी, रेहान अब्बासी, हाजी मुर्तजा मन्नान उर्फ़ विशाल, फ़ज़ल अंसारी, डॉ. रोहित, डॉ. रिज़वान, डॉ. तफज़्ज़ुल, डॉ.श्यामल विश्वास, सलीम कुरैशी, फहीम अहमद, अकरम आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *