राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने मोदीनगर में की जनसुनवाई, सीएचसी मुरादनगर का किया निरीक्षण

गाजियाबाद। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि मोदीनगर तहसील सभागार में डॉ० हिमानी अग्रवाल मा० सदस्य राज्य महिला आयोग उ०प्र० द्वारा जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, किरायेदारों से विवाद एवं पुलिस कार्यवाही न होने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जनसुनावई में कुल 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सभी प्रार्थना पत्रों को समय से निस्तारित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इस अवसर पर एसडीएम मोदीनगर काजल पवार, तहसीलदार मोदीनगर प्रशांत कुमार, ए०सी०पी० महिला क्राइम सुचिता सिंह, विधि सह परिविक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह, वन स्टॉप सेन्टर मैनेजर दीपाली, बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवानी गुप्ता, पैनल अधिवक्ता संगीता व अन्य अधिकारी उनस्थित रहे।इसके उपरान्त मा० सदस्य द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुरादनगर का निरिक्षण किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/ निरीक्षण के दौरन जनरल ओ०पी०डी०, लेबर रूम, दंत विभाग, आयुष्मान मित्र रूम, अल्ट्रासाउण्ड रूम, एक्स-रे रूम आदि में जाकर मरीजों से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मा० सदस्य द्वारा साक्षी, प्रेमवती, समा, जितेन्द्र, तनु, प्रियंका, नेहा सहित टी०बी० के 10 मरीजों को पोषण पोटली का विवरण भी किया गया एवं नवजात बेटी के पिता को बेबी किट देकर सम्मानित किया गया।निरीक्षण के दौरान सी०एस०सी प्रभारी डॉ० भारत भूषण, डॉ० राकेश, डॉ० अनुज कुमार, डॉ० पायल सिरोही, डॉ आंकाक्षा राज, डॉ० स्वाति खोकर, दुर्गेश शर्मा अध्यक्ष महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान, शुभम त्यागी, विवेक गर्ग आदि उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *