फिरोजाबाद*। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और निर्विघ्न बनाने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शनिवार को शिकोहाबाद-नसीरपुर तथा बटेश्वर-सिरसागंज कांवड़ मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, बिजली, सड़क और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एक्सईएन हाइडल सिरसागंज को कांवड़ मार्ग के ऊपर से गुजर रहे ढीले एवं लटकते बिजली के तारों को तत्काल कसवाकर सुरक्षित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दुर्घटना की संभावना पूरी तरह समाप्त होनी चाहिए। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया गया कि सड़क के दोनों किनारों पर उगी झाड़ियों की समय रहते कटाई-छंटाई कराई जाए, ताकि मार्ग चौड़ा और स्पष्ट दिखाई दे तथा कांवड़ यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो।eeadmore:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि शिकोहाबाद-नसीरपुर मार्ग पर कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए चार शिविर स्थापित किए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को शिविरों और मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे रात्रि में भी कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने रूट डायवर्जन संबंधी सूचना देने के लिए प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि आम नागरिकों और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी मिल सके और यातायात सुचारु बना रहे। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एक्सईएन हाइडल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।