बहराइच (पयागपुर )l थाना पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत बाजार से घर वापस लौट रही महिला को रोककर बाइक सवार मनचले ने छेड़खानी का अथक प्रयास किया विरोध करने के बाद महिला को घायल कर दिया परंतु महिला ने साहस का परिचय देते हुए मनचले को भागने नहीं दिया शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए और मनचले को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, पकड़े गए मनचले की पहचान शहजाद पुत्र सुकई निवासी सुनगा थाना पयागपुर के रूप में हुई है पीड़िता महिला ने बताया की पयागपुर बस स्टॉप से शनिवार समय करीब 12:30 बजे अपने गांव के लिए लौटी थीlread more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/ रास्ते में घात लगाकर खड़ा बाइक सवार ने महिला को रोका और बाइक पर बैठने के लिए बात किया विरोध करने पर बाइक सवार युवक ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा शोर मचाने के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े और बाइक सवार युवक को पकड़ लिया, थाना अध्यक्ष ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही विधिक कार्यवाही की जाएगी l