बारिश में भी कर्तव्य पर अडिग रहे गाजीपुर के यातायात पुलिसकर्मी, एडीजी ट्रैफिक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

गाजीपुर। मूसलाधार बारिश के बीच जलमग्न सड़कों पर डटे रहकर यातायात व्यवस्था संभालने वाले गाजीपुर के यातायात पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा को प्रदेश स्तर पर सम्मान मिला है। अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश ने उत्कृष्ट सेवा और जनहित में किए गए सराहनीय कार्य के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।दरअसल, 19 जुलाई 2026 को समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर “गाजीपुर में बारिश के बीच यातायात पुलिस की मुस्तैदी, शहर को जाम से दिलाई राहत” का संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों की सराहना की। इसके बाद उन्हें यातायात निदेशालय, लखनऊ बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/गौरतलब है कि 19 जुलाई को अचानक हुई तेज बारिश से शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जलभराव के कारण गंभीर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। प्रतिकूल मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद यातायात पुलिस के जवान घंटों तक बारिश में भीगते हुए जलमग्न सड़कों पर डटे रहे और यातायात को सुचारु बनाए रखा। उनकी तत्परता और समर्पण के चलते शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराने से बच गईअधिकारियों ने कहा कि इन पुलिसर्मियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी उच्च स्तर की कर्तव्यनिष्ठा, जनसेवा और अनुकरणीय कार्यशैली का परिचय दिया है। उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया गया।सम्मानित पुलिसकर्मी:मुंशी यातायात पुलिस गजराज सिंह, आरक्षी कृष्ण कुमार, आरक्षी अरविंद कुमार, आरक्षी वेद प्रकाश यादव तथा होमगार्ड गिरधारी राम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *