कोतवाली गोला क्षेत्र के ग्राम लगुची निवासी मोलहे पुत्र शकरूल्ला ने थाना प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि सीमांकन आदेश के बावजूद विपक्षियों ने विवादित भूमि पर जबरन छप्पर डालकर कब्जा करने का प्रयास किया है। उन्होंने पुलिस से छप्पर हटवाने और आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, प्रार्थी ने अपनी भूमि गाटा संख्या 259, रकबा 0.274 हेक्टेयर के संबंध में ऑनलाइन सीमांकन वाद दायर किया था। जिस पर 13 अगस्त 2025 को सीमांकन आख्या की पुष्टि की गई थी। बाद में विपक्षी दीदार खां द्वारा दायर आपत्ति को भी 27 जनवरी 2026 को निराधार बताते हुए निरस्त कर दिया गया और पूर्व सीमांकन आदेश को यथावत रखा गया।प्रार्थी का कहना है। read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/ कि सीमांकन आदेश के अनुपालन में मेड़बंदी कराई जानी थी, लेकिन राजस्व निरीक्षक ने बाद में बताया कि मामले में स्टे होने के कारण मेड़बंदी नहीं हो सकेगी। आरोप है कि इसी बीच 15 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 4 बजे सोहराब खां, दीदार खां और सिकंदर खां ने विवादित भूमि पर जबरन छप्पर डाल दिया। विरोध करने पर आरोपित कथित रूप से झगड़े पर उतारू हो गए।का यह भी आरोप है कि पुलिस ने दो दिन पहले ही विपक्षियों को ऐसा करने से रोका था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जबरन छप्पर डाल दिया। प्रार्थी ने पुलिस से विवादित भूमि से छप्पर हटवाने तथा संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।