*सड़क जर्जर, पुलिया खस्ताहाल चार पहिया वाहनों की आवाजाही ठप*

पलिया-निघासन मार्ग पर स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास दुबहा से होकर शिवलाल पुरवा जाने वाला मुख्य रास्ता बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। इस मार्ग से रोजाना हजारों ग्रामीणों का आवागमन होता है, लेकिन पुलिया दोनों ओर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिया की हालत इतनी खराब है कि अब चार पहिया वाहनों का निकलना पूरी तरह बंद हो गया है।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/मजबूरी में लोग जोखिम उठाकर दोपहिया और पैदल सफर करने को विवश हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।यह मामला मजरा लुधौरी, निघासन तहसील का है, जहां ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की अनदेखी से लोगों में भारी रोष व्याप्त है।ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत और सड़क सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *