सोनभद्र। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में गुरुवार को पेड़ हैं तो प्राण हैं अभियान के तहत नगवां ब्लॉक के गोटीबांध गांव में ग्रामीणों के बीच सैकड़ों आम के पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प भी दिलाया गया।read more:https://worldtrustednews.in/new-indias-new-up-will-not-have-any-memorial-or-fair-dedicated-to-a-foreign-invader-chief-minister/कार्यक्रम के दौरान खलियारी साधन सहकारी समिति में खाद वितरण में अव्यवस्था की शिकायत मिलने पर मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल समिति पहुंचा और किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने डीएपी एवं यूरिया वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने जिलाधिकारी से स्वयं सहकारी समितियों का निरीक्षण कराने की मांग करते हुए कहा कि केवल सचिवों का वेतन रोकना पर्याप्त नहीं है। यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो दोषियों के विरुद्ध निलंबन सहित कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने किसानों को उनके रकबे के अनुसार प्रति बीघा डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की भी मांग की। खलियारी के किसान रमेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि समिति में अधिक पैसा लेकर खाद वितरण किया जा रहा है। वहीं किसान परशुराम यादव ने खाद वितरण व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों को आवश्यक उर्वरक समय पर नहीं मिल पा रहा है। मौके पर प्रदीप जायसवाल, सुनील मिश्र, रमेश गुप्ता, परशुराम यादव, विनय सिंह, दिनेश चेरो, आकाश चैहान, शत्रुधन बिंद, संजय बियार, विजय चैहार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।