संत जोसेफ स्कूल में प्रिंसिपल डे पर मना फादर डॉ. विंसेंट परेरा का जन्मदिवस

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी शक्तिनगर आवासीय परिसर स्थित संत जोसेफ स्कूल में गुरुवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ. विंसेंट परेरा का जन्मदिवस प्रिंसिपल डे के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-makes-extensive-preparations-for-uninterrupted-power-supply-during-kanwar-yatra-uppcl-gears-up/
कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा से हुआ, जिसमें फादर डॉ. परेरा के स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कक्षा 6 और 7 के विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा 1 के नन्हे बच्चों के समूह नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कक्षा 5 से 7 के विद्यार्थियों ने नृत्य-नाटिका के माध्यम से फादर डॉ. परेरा के जीवन और व्यक्तित्व को मंच पर प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा 8 एवं 9 के विद्यार्थियों ने नाटक के जरिए शिक्षा, अनुशासन, सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति उनके समर्पण को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। इस अवसर पर शिक्षकों की ओर से भी विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। फादर डॉ. विंसेंट परेरा ने केक काटकर सभी के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। विद्यालय परिवार ने उन्हें स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में फादर डॉ. परेरा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के आशीर्वाद से उन्हें पुरोहित बनकर समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सेवा करने का अवसर मिला है, जिसे वे अपना सौभाग्य मानते हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक टाइट्स क्रास्ता के निर्देशन में हुआ, जबकि मंच एवं परिसर की सज्जा शिक्षिका आराधना के नेतृत्व में की गई। समारोह में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *