कांवड़ यात्रा से पहले सड़क के गड्ढे बने चिंता का कारण

अम्बैहटा (सहारनपुर)। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र श्रावण कांवड़ यात्रा से पहले गंगोह-सहारनपुर मार्ग पर अम्बैहटा पुलिस चैकी के सामने बने गहरे गड्ढे स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश के मौसम में बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार इसी मार्ग से प्रतिदिन करीब पांच स्कूलों के छात्र-छात्राएं पैदल, साइकिल और स्कूल वैन से आवागमन करते हैं।read more:https://worldtrustednews.in/new-indias-new-up-will-not-have-any-memorial-or-fair-dedicated-to-a-foreign-invader-chief-minister/सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हरियाणा के करनाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लाखों शिवभक्त इसी मार्ग से सहारनपुर होते हुए हरिद्वार जाते और गंगाजल लेकर वापस लौटते हैं। ऐसे में जर्जर सड़क कांवड़ियों के लिए भी परेशानी का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सड़क के गड्ढों को भरकर मार्ग को समतल और सुरक्षित बनाया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, स्थानीय लोगों और शिवभक्त कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि समय रहते मरम्मत कार्य कराना जनहित और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *