अवैध तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस के साथआरोपी युवक गिरफ्तार  

पुलिस ने ग्राम रजापुर में हुई मारपीट की घटना के वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। यह गिरफ्तारी 23 जुलाई को दोपहर 3 बजे के करीब की गई।थाना सिंभावली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल पुत्र अंशुल निवासी ग्राम सेहल, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/ उसे ग्राम रजापुर झाल के पुल के पास से पकड़ा गया।पुलिस के अनुसार, राहुल थाना सिंभावली के मु0अ0सं0 186/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में वांछित था। उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और सभी को कानून के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *