विधायक बेदी राम ने निभाया वादा न्यु सुपर मार्केट त्रिमुहानी हंसराजपुर तथा लालपुर हरी मे हुआ दूधिया रोशनी से रोशन

 मनिहारी। जखनियां विधान सभा के हर गांव हर कस्बे हर बाजार में अति ज्वलंतशील जनता की मांग बिजली रोशनी स्ट्रीट हाई मैक्स लाईट को जखनियां के विधायक बेदी राम जी द्वारा पूरा किया जा रहा है।‌उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच हंसराजपुर के मांग पर आपने छ: स्ट्रीट लाईट के लिए जगह का जीरो टैग कराया जिसे आपने 5 हाई मैक्स स्ट्रीट लाईट 20 फीट ऊंचे पोल का बाजार को 1 वर्ष पहले समर्पित कर दिया गया था। आज पुनः एक और 30 फीट ऊंचे पोल की हाई मैक्स स्ट्रीट लाईट न्यू सुपर मार्केट त्रिमुहानी पर लगाकर अपना वादा पूरा किया।जिससे समस्त व्यापारी  वंधु द्वारा आपको शुभकामनाएं देते हुए साधुवाद ब्यक्त किया गया।और एक पुरानी मांग अति ज्वलंतशील का आपको दिया जा रहा है जिसे एक वर्ष पहले प्रार्थना पत्र द्वारा समस्त व्यापारी ने दिया था। जिसे आपके द्वारा अपनी सहमति की मुहर लगायी गयी थी।read more :https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail+ वह मांग न्यु सुपर मार्केट त्रिमुहानी को अंडर ग्रांउण्ड सीवर व सी सी इंटर लाकिंग 150 मीटर व रामलीला के सामने से नहर सराय गोबिन्द मार्ग तक 1 किलोमीटर का कच्चा मार्ग मिट्टी व पीच करण करने का था। जिसे अभी पूरा नहीं किया जा सका। इस मार्केट में जखनियां विधान सभा के दो दर्जन गांव के व्यापारी व्यापार करते हैं।जो इनकम टेक्स पेयी है सरकार के वित्तीय व्यवस्था में सहयोगी है।जहां दिनभर सैकड़ों गांव की जनता के साथ छात्र छात्राओं का आना जाना रहता है। वर्षांत में रोड पर कीचड हो जाने से आने जाने वाले गिरकर घायल हो जा रहे हैं। सभी व्यापारी व क्षेत्रिय जनता विधायक जी का ध्यान आकर्षित करते हुए अति सिध्र इसका टेंडर प्रक्रिया कराकर कार्य शुरु कराने का गुहार लगायी है। इस मौके पर उपस्थित राजेश जायसवाल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच हंसरापुर शेषा अवतार सिंह,अनिल राय, शेषा अवतार सिंह, अजय सिंह, मनोज पटवा, बिनोद गौतम,पंकज भारद्वाज,सवे॔श यादव, सलमान खान, सुरेन्द्र यादव व अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। इस कार्य हेतु सभी ब्यापारी गण व क्षेत्रिय जन  आपका मूरीद सदैव बनें रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *