सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यक्रमों व कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक में मानक के मुताबिक वसूली के लक्ष्य को पूरा करने, तहसील स्तरों पर बकायेदारों पर वसूली की कार्यवाही करने, आरसी का नियमित मिलान करने के साथ ही सरकारी जमीनों को सुरक्षित करते हुए जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने पीएम स्वनिधि योजना में लक्ष्य के अनुरूप आवेदन नहीं किए जाने पर नगर पालिका रावटर््सगंज के साथ ही नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेश पर रोक लगाने का फरमान जारी किया।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/डीएम ने कहा कि तहसीलों का काम समयबद्ध और बेहतर तरीके से करने के लिए कड़ाई के साथ उप जिलाधिकारी व तहसीलदार राजस्व कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। राजस्व मुकदमों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए। जमीनी विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाए। पीएम स्वनिधि योजना में लक्ष्य के अनुरूप आवेदन नहीं किए जाने व ऋण वितरण न किये जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों का वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि बाजार में बिकने वाले खाद्य सामग्री की जॉच कराते रहें, ताकि किसी प्रकार प्रकार की मिलावटी की स्थिति न आने पाए। इसके लिए छापेमारी की कार्यवाही में तेजी लाया जाए। मौके पर अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी दुद्धी रवि पासवान, उप जिलाधिकारी मुख्यालय आकांक्षा गौतम, उप जिलाधिकारी सदर आशीष त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता, सदर तहसीलदार अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।