ललितपुर- पुलिस अधीक्षक, संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 579/26 धारा 108 BNS में वांछित अभियुक्त- मनोज वंशकार पुत्र प्रीतम उर्फ पप्पू निवासी पनवाडी थाना घुवारा जिला छतरपुर म0प्र0 को नियमानुसार गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।घटना का संक्षिप्त विवरण-मुकदमा उपरोक्त के वादी द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि अभियुक्त द्वारा वादी के पुत्र को फोन पर गलत भाषा का प्रयोग करना जिससे झुब्द होकर वादी के पुत्र द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध में । सूचना पर कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा नियमानुसार मृतक के शव की पोस्टमोर्टम की कार्यवाही करायी गयी थी तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ललितपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा सर्विलांस (टेक्निकली/ मैनुअली) व अन्य एकत्रित साक्ष्यों की मदद से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मनोज उपरोक्त कोनियमानुसार गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर मय टीम शामिल रहे