उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या जखौरा ब्लॉक के हर्षपुर में करेंगी जनचौपाल

ललितपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह ने अवगत कराया है कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता हेतु दिनांक 22.07.2026 को प्रातः 11 से  सदस्या, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती अर्चना पटेल के द्वारा लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई की जाएगी, साथ ही महिला कल्याण हेतु सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार व महिला अधिकारों की जानकारी हेतु विकास खण्ड जखौरा के ग्राम हर्षपुर में दोपहर 2 बजे से जनचौपाल भी करेंगी।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/       उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के राजकीय गेस्ट हाउसों में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई/निरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जनसुनवाई में शिकायतकर्ता अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के साथ, मोबाइल नं0, अपना आईडी प्रूव जैसे आधारकार्ड आदि की छायाप्रति अवश्य लेकर आयें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *