क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के शिकार युवक को नोनहरा पुलिस ने दिलाई राहत, साइबर हेल्प डेस्क के प्रयास से ₹6,500 की पूरी रकम हुई वापस

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर की नोनहरा थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस कराकर उसे बड़ी राहत दिलाई है।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/
जानकारी के अनुसार, जल्लापुर निवासी श्रीप्रकाश प्रजापति पुत्र रामजी प्रजापति के साथ 22 जून 2026 को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड फ्रॉड हुआ था, जिसमें उनके खाते से 6,500 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई थी। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल एनसीआरपी (National Cyber Crime Reporting Portal) पर शिकायत दर्ज कराई।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के अभियान के तहत थाना नोनहरा की साइबर हेल्प डेस्क ने मामले को गंभीरता से लिया। साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी तथा टीम के सदस्य कांस्टेबल शिवम् शर्मा, कांस्टेबल प्रभात कुमार, महिला कांस्टेबल शालू सरोज और रिटायर्ड कांस्टेबल अरुण कुमार के संयुक्त प्रयासों से संबंधित क्रेडिट कार्ड कंपनी से समन्वय स्थापित किया गया।लगातार की गई प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप पीड़ित के क्रेडिट कार्ड खाते में धोखाधड़ी की गई पूरी 6,500 रुपये की राशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।धनराशि वापस मिलने पर श्रीप्रकाश प्रजापति ने नोनहरा पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देरी किए 1930 हेल्पलाइन या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *