कानपुर देहात नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के पदाधिकारी ने 7 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कानपुर देहात में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष शिवकरण शर्मा ने बताया कि यह सात सूत्री मांगे जिसमें पत्रकारों के हित को लेकर रखी गई है यह मांगे शासन तक पहुंचाई जाए और शासन इन मांगों को पत्रकारों के लिए लागू करें ताकि सड़क पर चल रहे पत्रकार अपने आप को सुरक्षित महसूस करें सर्वप्रथम गरीब तबके के पत्रकारों के लिए आवास की व्यवस्था सरकार महिया कराए और पत्रकारों के सड़क दुर्घटना हेतु बीमा सरकार उपलब्ध कारण पत्रकारों के लिए कुछ मानदेय भी होना चाहिए और उनके हित के लिए सरकार विशेष रूप से विचार करें ताकि भविष्य में पत्रकार स्वतंत्र होकर निष्पक्ष प्रकाशन कर सकें वहीं इस विषय पर विनीत पांडे ने बताया कि हमारी यह जंग जारी है और सरकार से लगातार इस विषय पर ज्ञापन देखकर यह निवेदन किया जा रहा है कि पत्रकारों के हित में सरकार विचार करें और कार्य करें इतना ही नहीं जिला मीडिया प्रभारी अमित पांडे ने बताया कि नेशनल मीडिया प्रेस क्लब संगठन पूरे देश में लगातार कार्य कर रहा है और पत्रकारों के हित में जगह-जगह समस्त जिलों में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया हैread more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/जो शासन तक पहुंचाया जाए और नेशनल मीडिया प्रेस क्लब की मांगों को पूरा कर किया जाए इस मौके पर अनिल कुमार रामकुमार विनीत पांडे अमित पांडे वीरेंद्र प्रजापति सहित सैकड़ो संगठन पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे