महिला की मौत के बाद मचा बवाल, स्वास्थ्य विभाग टीम ने नर्सिंग होम हुआ सील

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव स्थित आर नंदिनी निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि भर्ती महिला को परिजनों को बिना सूचना दिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां ले जाते समय उसकी मौत हो गई।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बलिया-लखनऊ मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार रात करीब 8 बजे बिना पंजीकरण संचालित नर्सिंग होम को सील कर दिया।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं निजी चिकित्सा संस्थानों के नोडल अधिकारी डॉ. अलेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि आर नंदिनी नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत नहीं था और बिना वैध अनुमति के संचालित किया जा रहा था।जांच में यह भी सामने आया कि मऊ जिले के बिरेहवा गांव निवासी समुदलारी को 14 जुलाई की शाम करीब पांच बजे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उनका ऑपरेशन किया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दूसरे अस्पताल भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।महिला की मौत और उपचार में कथित लापरवाही के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। निरीक्षण के दौरान नर्सिंग होम में तीन अन्य महिलाएं भी भर्ती मिलीं। इनमें एक महिला का हाल ही में ऑपरेशन हुआ था, जबकि दो अन्य प्रसव संबंधी उपचार के लिए भर्ती थीं।मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीनों महिलाओं को एंबुलेंस से जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया। ऑपरेशन वाली महिला के उपचार और देखभाल की जिम्मेदारी डॉ. विनय को सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान नर्सिंग होम के संचालक और उपचार से जुड़े जिम्मेदार लोग मरीजों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। विभाग ने संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और अन्य विधिक कार्रवाई के लिए मुबारकपुर थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *