श्रीकृष्ण पांच वक्त की नमाज पढ़ते थे वाले बयान पर बवाल

इटावा  श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के बीच इटावा के मौलाना जरजिश अंसारी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में मौलाना द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणियों पर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 23 जून का है, जिसमें मौलाना झारखंड में आयोजित एक धार्मिक सभा को संबोधित करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह कथित तौर पर दावा करते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण मुस्लिम थे और पांच वक्त की नमाज पढ़ते थे।उन्होंने अपने दावे के समर्थन में श्रीमद्भगवद्गीता के एक श्लोक का उल्लेख करते हुए उसकी अपनी व्याख्या प्रस्तुत की।हालांकि, धार्मिक विद्वानों का कहना है कि भगवद्गीता के जिस श्लोक का हवाला दिया गया है, उसमें इस्लाम या नमाज का कोई उल्लेख नहीं है।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/उनका कहना है कि श्लोक का संबंध योग, आत्मसंयम और ईश्वर साधना से है, न कि किसी विशेष धार्मिक परंपरा से।वीडियो वायरल होने के बाद कई हिंदू संगठनों ने इसे करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अयोध्या के कुछ संतों और धर्मगुरुओं ने भी इस बयान पर नाराजगी जताई और इसे ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत बताया।इस बीच अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में मौलाना के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन हजरतगंज थाने और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा। फिलहाल मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या कानूनी कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *