अग्रवाल समाज अब केवल वोट बैंक नहीं : विनीत अग्रवाल शारदा

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा आज अग्रवाल समाज की एक विशाल सभा में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, बागपत के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने की। सभा में बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज, व्यापारी वर्ग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/
अपने ओजस्वी संबोधन में विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि आज देश, समाज और सनातन संस्कृति को संगठित करने का समय है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की मर्यादा, भगवान श्रीकृष्ण की नीति, माँ लक्ष्मी की समृद्धि और महाराजा अग्रसेन जी की समानता, सेवा एवं एक ईंट–एक रुपया की भावना ही भारत को विश्वगुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल अग्रवाल समाज के नहीं, बल्कि समरसता, राष्ट्रभक्ति और सेवा के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत हैं।विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि हरियाणा के हिसार स्थित ऐतिहासिक अग्रोहा धाम विश्वभर में अपनी पहचान बना चुका है और अब मेरठ में श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट द्वारा बनने वाला अग्रसेन धाम उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे भारत में सनातन संस्कृति का नया तीर्थ बनेगा। उन्होंने बताया कि धाम में महाराजा अग्रसेन जी का भव्य मंदिर, कुलदेवी माँ लक्ष्मी का मंदिर, शिव-पार्वती परिवार मंदिर, 51 फुट ऊँची भगवान हनुमान जी की प्रतिमा, 72 स्टूडियो अपार्टमेंट (वीवीआईपी फ्लैट), वृद्धाश्रम, 50 बेड का आधुनिक निःशुल्क अस्पताल, 60×120 फीट के दो विशाल सभागार तथा प्रतिदिन वैदिक यज्ञ हेतु भव्य यज्ञशाला का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह धाम सनातन संस्कृति, संस्कार और सामाजिक एकता का राष्ट्रीय केंद्र बनेगा।विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा, “आज मेरा अग्रवाल समाज मोतियों की तरह बिखरा हुआ है। मेरा संकल्प है कि इन बिखरे हुए मोतियों को एक माला में पिरोकर महाराजा अग्रसेन जी के श्रीचरणों में समर्पित करूँ।” उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और अब समय आ गया है कि अग्रवाल समाज राष्ट्र निर्माण में अपनी निर्णायक भूमिका निभाए।अपने भावुक संबोधन में विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा, “राष्ट्र मेरा धर्म है, पार्टी मेरी माँ है, तो व्यापारी और अग्रवाल समाज मेरी आत्मा है। व्यापारी और अग्रवाल समाज के शरीर के पसीने का यदि एक भी कण धरती पर गिरेगा, तो मेरे शरीर के खून का एक-एक कण उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहेगा।”पत्रकारों द्वारा बड़ौत में व्यापारियों की हत्या के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि उन्होंने स्वयं इस प्रकरण को गंभीरता से उठाया था और अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई स्थान नहीं है। अपराध या अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *