मुरादनगर में 5 हत्याओं की फर्जी सूचना से मचा हड़कंप, जांच में निकली अफवाह

मुरादनगर। थाना मुरादनगर क्षेत्र के बसंतपुर सैतली गांव में सोमवार को उस समय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जब पुलिस कंट्रोल रूम और डायल-112 पर सूचना मिली कि गांव में झगड़े के दौरान पांच लोगों की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही मुरादनगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/पुलिस ने गांव में पहुंचकर पूरे क्षेत्र की गहन जांच और सर्च अभियान चलाया, लेकिन कहीं भी हत्या जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। जांच में स्पष्ट हुआ कि कंट्रोल रूम को दी गई सूचना पूरी तरह फर्जी थी। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और कॉल करने वाले की तलाश शुरू कर दी।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांव में एक मकान की छत पर निर्माण कार्य चल रहा था। वहां काम कर रहे एक राजमिस्त्री ने अपना मोबाइल फोन नीचे कमरे में चार्जिंग पर लगाया हुआ था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस मोबाइल का दुरुपयोग करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम और डायल-112 पर पांच लोगों की हत्या की झूठी सूचना दे दी।फर्जी सूचना मिलने के कारण पुलिस को बड़ी संख्या में बल के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा, जिससे पुलिस का समय और संसाधन दोनों व्यर्थ हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब कॉल करने वाले वास्तविक आरोपी की पहचान में जुटी हुई है।एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम पर पांच लोगों की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में सूचना पूरी तरह असत्य और भ्रामक पाई गई। शुरुआती जांच में मोबाइल के दुरुपयोग की बात सामने आई है। पुलिस आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डायल-112 या पुलिस कंट्रोल रूम पर किसी भी प्रकार की झूठी सूचना न दें। ऐसा करना कानूनन अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *