आजमगढ़: एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय कुमार सिंह गौर भी उपस्थित रहे।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं। सभी प्रकरणों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद एसएसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए तथा पीड़ित पक्ष को प्रभावी और त्वरित न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त मामलों का नियमित अनुश्रवण कर शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस का उद्देश्य जनता का विश्वास मजबूत करना और उन्हें बेहतर पुलिसिंग का अनुभव कराना है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक फरियादी को समय पर न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *