अरमान सैफी ने की आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण 

शेरकोट । कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष अरमान सैफी ने दिल्ली स्थित आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के केंद्रीय कार्यालय में सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह ज्वाइनिंग मुरादाबाद मंडल प्रभारी खुर्शीद मंसूरी और धामपुर विधानसभा के संभावित प्रत्याशी विवेक सेन के नेतृत्व में हुई।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/अरमान सैफी ने कहा कि उन्होंने जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने वाली राजनीति से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना और क्षेत्र के लोगों की आवाज़ बनना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *