गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने चोरी की सागौन लकड़ी से जुड़ी बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से डीसीएम वाहन में लदी 16 बोटा सागौन की लकड़ी एवं चिराट बरामद होने के बाद मुकदमे में अतिरिक्त धारा बढ़ाते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/पुलिस के अनुसार सोमवार 13 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कासिमाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 257/2026 की विवेचना के क्रम में नामजद अभियुक्त अमरजीत बिंद उर्फ चन्दन उर्फ चन्द्रशेखर को ग्राम मेख से गिरफ्तार किया गया।तलाशी एवं बरामदगी के दौरान आरोपी के पास मौजूद डीसीएम वाहन से 16 बोटा सागौन की लकड़ी तथा चिराट बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमरजीत बिंद उर्फ चन्दन उर्फ चन्द्रशेखर पुत्र बृजेन्द्र नाथ बिंद, निवासी ग्राम जियन चक, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक सुरेश कुमार एवं थाना कासिमाबाद पुलिस टीम ने अंजाम दिया।