भदोही। ऑल इंडिया कार्पेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) का अध्यक्ष बनने के बाद उमेश कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’ सोमवार को पूर्व एकमा अध्यक्ष मो.रजा खां से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। उनके साथ वरिष्ठ कालीन निर्यातक यादवेंद्र राय ‘काका’, हाजी अब्दुल रब अंसारी व बाबा मिश्रा सहित कई अन्य वरिष्ठ निर्यातक मौजूद रहे। पूर्व एकमा अध्यक्ष ने उमेश कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’ को इस नई जिम्मेदारी मिलने पर उनको बधाई दी।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/
इस दौरान पूर्व एकमा अध्यक्ष मो.रजा खां ने कहा कि उमेश कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’ एक अनुभवी कालीन निर्यातक है। उनके पास लंबे समय तक कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के प्रशासनिक समिति का सदस्य रहने का अनुभव है। उनके नेतृत्व में एकमा और कालीन उद्योग मजबूत होगा। वहीं एकमा अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’ ने उनके स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एकमा सभी सदस्यों के सहयोग से कालीन उद्योग के विकास, रोजगार सृजन और निर्यात बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेगा। इस दौरान वहां पर कालीन उद्योग के भविष्य, निर्यात को बढ़ावा देने और कारीगरों के कल्याण सहित उद्योग की समस्याओं तथा उसके सामाधान को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। पूर्व एकमा अध्यक्ष सहित मौजूद सभी निर्यातकों ने एकमा के नए अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’ को आश्वस्त कराया कि वह उद्योग हित के लिए उनके तथा एकमा के साथ खडे है और आगे भी खड़े रहेंगे। जहां भी जाने की आवश्यकता पड़ी तो वे इसके लिए तैयार है।