गोल्डन लायनेस क्लब बिजनौर समर्पण के नए सत्र स्वर्णिम का शुभारंभ

बिजनौर । गोल्डन लायनेस क्लब बिजनौर समर्पण के नए सत्र का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। सर्वप्रथम डिस्ट्रिक्ट चेर्पर्सन नीतू जैन द्वारा दिए गए मासिक कार्य सेवा में डॉक्टर्स डे पर डॉ अंशु गुप्ता, डॉ शुभम शर्मा और डॉ नीलम शर्मा को क्लब की ओर से सर्टिफिकेट और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/तत्पश्चात नए सत्र की प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्लब की अध्यक्ष एल कनक जैन सचिव जी एल प्रीति खन्ना , कोषाध्यक्ष एल दीपाली जैन ने मुख्य पदाधिकारी पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेर्पर्सन जी एल खुशबु कर्णवाल ,क्लब चार्टर प्रेसिडेंट जी एल शुचि गोयल व अन्य पद अधिकारियों का सम्मान माला पहनाकर किया। बैठक के दौरान जुलाई माह एवं आगामी महीनों में आयोजित किए जाने वाले सेवा, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी प्रकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई। डिस्ट्रिक्ट स्वर्णिम लोगों बनाने की प्रतियोगिता मे जी एल नेहा को प्राथम व जी एल खुशबु कार्नवाल को द्वितीय  घोषित किया गया,  जी एल राशि और  जी एल ऋतु चोपड़ा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया । सभी ने क्लब को उच्चतम शिखर पर पहुंचाने के लिये  अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए । अध्यक्ष कनक द्वारा मनोरंजक गेम्स लिखाए गए  ।सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि गोल्डन लायनेस क्लब बिजनौर समर्पण नए सत्र में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।बैठक का समापन अध्यक्ष कनक , सचिव प्रीति और दीपाली द्वारा धन्यवाद देकर और स्वादिष्ट जलपान कराकर सभा का समापन किया । सभा में हमारे साथ पारुल ,पूजा  गुंजन, नीति, पायल, श्वेता, एकता,शेफाली,अंजलि, राशि, नीतू, ऋतु, प्रियंका , सोनम ,मोनिका ,दीप्ति,स्वाति ,अदिति ,शुभ्रा ,छवि आदि मौजूदरहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *