नगीना। भारतीय किसान यूनियन (सरपंच) के जिला अध्यक्ष ठाकुर अरुण के निर्देश अनुसार नगीना तहसील टीम द्वारा उपजिलाधिकारी (एसडीएम) , नगीना को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/सोमवार के दोपहर एसडीएम प्रिंस कुमार को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि किसानों को खाद बीज दवाइयां सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाए जिससे खेती की लागत को घटाया जाए, जनपद में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में हो रहे भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच करी जाए, किसानों को विधिवत नक्शा 23 उपलब्ध किया कराया जाए, बिना किए तत्काल सीमांकन पर रोक लगाई जाए तथा दोषी अधिकारी में कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, किसानों को यूरिया, डीएपी वआन्य आवश्यक उर्वरक समय पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाए, कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर प्रभावी रोक लगाई जाए, जनपद बिजनौर में विकसित हो रही है अवैध कॉलोनी पर रोक लगाई जाए, और भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जनपद में तेंदुआ गुलदार में आवारा पशुओं के बढ़ते आतंक से किसानों को निजात दिलाई जाए सहित विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सोपा ज्ञापन पर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी चंद्रपाल सिंह, युवा तहसील अध्यक्ष श्री बालेश शर्मा, जमीरहसन, मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश ,मंडल सचिव हरीश, राजवीर सिंह ,सोनिया, राजाराम, यादराम, शकीर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं मौजूद रहे ।