भांवरकोल टोल प्लाजा पर यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 150 वाहनों का चालान

गाजीपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भांवरकोल टोल प्लाजा पर रविवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं सड़क सुरक्षा) उत्तर प्रदेश के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/
अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाजीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार तथा थानाध्यक्ष भांवरकोल ने किया। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कुल आठ टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की गहन जांच की।वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 150 वाहनों का चालान किया गया और लगभग तीन लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। अभियान में प्रेशर हॉर्न लगाने वाले 9 वाहनों तथा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) एवं नंबर प्लेट संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान विशेष रूप से ड्रंकन ड्राइविंग, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर और एचएसआरपी नंबर प्लेट की जांच पर जोर दिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित मानकों वाले उपकरणों का ही उपयोग करें तथा सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *