गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने सोमवार को जिला पंचायत के प्रशासक के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने उन्हें जिलाधिकारी द्वारा जारी नियुक्ति आदेश सौंपते हुए प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कराया।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/कार्यभार ग्रहण करने के बाद सपना सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित एवं विकास कार्यों को पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। जिला पंचायत की योजनाओं को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित कर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला महामंत्री विष्णु सिंह, पंकज सिंह ‘चंचल’ सहित जिला पंचायत कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।जिला पंचायत का प्रशासक नियुक्त होने पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सर्वजेश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने सपना सिंह को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।