मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क दवाओं और पार्किंग व्यवस्था की मांग, पत्रकार संगठन ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर। मरीजों को शासन द्वारा निर्धारित निःशुल्क दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा मेडिकल कॉलेज परिसर में सुव्यवस्थित वाहन पार्किंग व्यवस्था लागू किए जाने की मांग को लेकर यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/ज्ञापन में कहा गया कि मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप सभी आवश्यक दवाएं अस्पताल से ही निःशुल्क उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि उन्हें बाहर से महंगी दवाएं खरीदने की विवशता न हो और उपचार में किसी प्रकार की बाधा न आए।प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग उठाई कि मेडिकल कॉलेज परिसर में मरीजों, तीमारदारों और अन्य आगंतुकों के लिए सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए। वर्तमान में पार्किंग की स्पष्ट व्यवस्था नहीं होने से परिसर में अव्यवस्था, यातायात बाधित होने और लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।ज्ञापन सौंपते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए दोनों मांगों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित विषयों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि संगठन भविष्य में भी जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहेगा तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से आवाज बुलंद करता रहेगा। इस अवसर पर बीएन तिवारी, विश्व बंधु कमांडर, उपेंद्र यादव, सिंहासन, शशिकांत जायसवाल, अविनाश कुमार सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *