गाज़ीपुर। ज़िला कारागार ग़ाज़ीपुर में सोमवार को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 के दौरान प्रत्येक शनिवार आयोजित नियमित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले योग प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों को कारागार अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे ने प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया।सम्मानित होने वालों में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, महाहर (ग़ाज़ीपुर) के योग प्रशिक्षक धीरज राय एवं सैय्यद सलमान हैदर, राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, ग़ाज़ीपुर की योग विशेषज्ञ प्रतिक्षा पाण्डेय, योग प्रशिक्षक विजेता पंडित, तथा ज़िला कारागार ग़ाज़ीपुर के शिक्षा विभाग से धर्मेंद्र श्रीवास्तव एवं अभय मौर्य शामिल रहे।
इस अवसर पर कारागार अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का सशक्त आधार है। उन्होंने सभी सम्मानित प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों के समर्पण, निष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए भविष्य में भी योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यों को इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/
समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सम्मानित प्रशिक्षकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से कारागार में योग के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा बंदियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।कार्यक्रम के दौरान प्रभारी जेलर राजेश सिंह भी उपस्थित रहे। समारोह का समापन सभी सम्मानित प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं एवं योग के व्यापक प्रसार के संकल्प के साथ हुआ