एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस का हरित संकल्प, जनपदभर में हुआ वृहद वृक्षारोपण

सोनभद्र। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रविवार को सोनभद्र पुलिस ने पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया। पुलिस लाइन चुर्क सहित सभी थाना परिसरों, पुलिस चैकियों और कार्यालयों में हजारों छायादार, फलदार एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए उपयोगी पौधे लगाए गए।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में पुलिस लाइन चुर्क में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन भुवनेश्वर सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय तथा प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन, जल संरक्षण, जैव विविधता और स्वच्छ वायु के आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक का वृक्षारोपण और पौधों का संरक्षण करना नैतिक दायित्व है। ष्एक पेड़ माँ के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान के साथ प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी संदेश देता है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों ने अपने-अपने सर्किल, थाना परिसर, पुलिस चैकियों एवं चिन्हित स्थलों पर पुलिस बल और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से वृक्षारोपण किया। इस दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प भी दिलाया गया।अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण और उन्हें विकसित करने का भी संकल्प लिया। पुलिस विभाग ने संदेश दिया कि आज लगाया गया एक पौधा, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और हरित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *