जल-जंगल-जमीन बचाने को लेकर किसानों का प्रदर्शन, फलदार पौधों का वितरण

नगवा, सोनभद्र। नगवा ब्लॉक के रायपुर ग्राम पंचायत में रविवार को पेड़ है तो प्राण है अभियान के तहत किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों का वितरण भी किया गया।सभा को संबोधित करते हुए संदीप मिश्र ने कहा कि सोनभद्र के प्राकृतिक संसाधनों और जंगलों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/उन्होंने आरोप लगाया कि विकास परियोजनाओं के नाम पर आदिवासी परिवारों को विस्थापित करने और जंगलों की कटाई की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि उद्योग स्थापित करने हैं तो ऐसी जगह लगाए जाएं, जहां लोगों को विस्थापित न होना पड़े और जंगलों को नुकसान न पहुंचे।ग्रामीण निलेश सिंह राजपूत ने कहा कि जंगल उनकी जीवनरेखा हैं और उनकी रक्षा के लिए हरसंभव संघर्ष किया जाएगा। वहीं बबलू पटेल ने किसानों को खाद उपलब्ध न होने का आरोप लगाते हुए सरकार से व्यवस्था सुधारने की मांग की।कार्यक्रम में विजयमल खरवार, दहीकुंडल प्रजापति, बाबूलाल मौर्य, विजय पटेल, दिनेश मौर्य, शत्रुधन बिंद, आकाश चैहान, दिनेश चेरो, सुरेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का भी आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *