गाजीपुर/सादात। क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण एवं सरकारी संस्थानों में रविवार को वृहद पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। समता पीजी कॉलेज सादात, कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन मरदापुर, बापू कॉलेज तथा एसवीएम इंटर कॉलेज बहरियाबाद सहित कई संस्थानों में छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे रोपे गए। इस दौरान सभी ने पौधों के संरक्षण और हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ समता पीजी कॉलेज सादात परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलवंत यादव तथा एनसीसी अधिकारी डॉ. अशोक कुशवाहा के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. पीयूष वर्मा ने स्वर्णचम्पा सहित विभिन्न फलदार पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। डॉ. जेपीएन यादव, अवनीश कुमार राय और डॉ. जयप्रकाश यादव ने अर्जुन, आम और अमरूद के पौधे लगाए। वहीं डॉ. अभिषेक यादव, अरुण यादव, राजकुमार, विनय यादव, अनुराग यादव, विपिन यादव तथा गरिमा सहित अन्य लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।इसी क्रम में एसवीएम इंटर कॉलेज, बहरियाबाद परिसर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में प्रबंधक अजय सहाय, प्रधानाचार्य रामप्रकाश राम, बदरुद्दीन शास्त्री, रामाश्रय मिश्र, उपेन्द्र सिंह, विपुल सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में चले इस हरित अभियान के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।