एक पेड़ मां के नाम,अभियान: सिंभावली पुलिस ने किया वृक्षारोपण, जनता से भी की अपील

सिंभावली।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री *माननीय योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे _”एक पेड़ मां के नाम”_ कार्यक्रम के तहत सिंभावली पुलिस ने वृक्षारोपण किया।पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान जयसिंह एडिशनल एसपी,विनीत भटनागर और पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल यादव,के निर्देशन में  सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार,वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार शर्मा वैट चौकी चार्ज ईचाज राजवीर सिंह और सिंभावली चौकी इंचार्ज ने अमरूद का पौधा लगाकर वृक्षारोपण में सहयोग किया।read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/
इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने आम जनता से अपील की कि वे भी _”एक पेड़ मां के नाम”_ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *