बड़हलगंज विकास खंड के सभी गांवो में एक पेड़ मां के नाम के तहत किया गया वृहद पौधरोपण

बड़हलगंज, गोरखपुर। बड़हलगंज विकास खंड के सभी गांवो में रविवार को एक पेड़ मां के नाम के तहत वृहद पौधरोपण किया गया। विकास खंड के प्रांगण में ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय व खंड विकास अधिकारी मनोज सिंह ने पौधरोपण किया। ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय ने कहा कि केवल पौध लगा कर हम अपनी जिम्मेदारी से पीछे नही हट सकते। पौधो की देखभाल भी हमे ही करना होगा। पौध लगाकर हम अपने चारो तरफ पर्यावरण को हरा-भरा रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यावरण के प्रति काफी गंभीर है। खंड विकास अधिकारी बड़हलगंज मनोज सिंह ने कहा कि विकास खंड के सभी गांवो में पौधरोपण किया जा रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/ ब्लाक के सभी अधिकारी व कर्मचारी युद्ध स्तर पर वृक्षारोपण कार्य में लगे हुए है। उन्होंने गांव में लगे पौधो को देखभाल की अपील की। सकराखोर गांव में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मीरा गौतम ने पौधरोपण किया। पौधरोपण अभियान  के तहत गांवो में विशेष उत्साह देखने को मिला। सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास राजीव तिवारी, लेखाकार ओमप्रकाश, जेई जयराम तिवारी, आशीष कुमार, रामबहाल, अनूप सिंह आदि ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान अर्जुन राम,  आशीष मिश्र, राजू, प्रशांत सिंह, कुलदीप गौड़ आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *