राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता एवं भाईचारा सम्मेलन आयोजित

चांदपुर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ता एवं भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गुलाम नबी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को आगे लाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा राष्ट्रीय लोकदल के पुराने और अनुभवी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे युवाओं एवं महिलाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें संगठन में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करें।उन्होंने कार्यकर्ताओं से चौधरी अजीत सिंह की नीतियों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा किसान, मजदूर और आमजन के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की ईमानदार और साफ-सुथरी छवि के कारण आज उनकी देशभर में अलग पहचान बनी हुई है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमपाल कश्यप ने की, जबकि संचालन आनंद तोमर ने किया।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/इस अवसर पर मोहम्मद, पूनम चौधरी, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह, डॉ. नीरज चौधरी, वीरेंद्र चौधरी,संजीव चौधरी, अंकुल चौधरी, सरदार परमजीत सिंह, नागेंद्र पवार, चंद्रपाल सिंह, शमीम अंसारी, अशोक चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, धर्मपाल सिंह, विजयपाल मैनेजर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *