बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ सुनीत गिरी प्रत्याशी घोषित

बिजनौर । विधान परिषद के लिए इस वर्ष के अंत में होने वाले बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रत्याशी के रूप में जीजी इंटर कॉलेज मुरादाबाद के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता डॉ सुनीत गिरी को प्रत्याशी घोषित किया गया। रविवार को लखनऊ के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित चयन समिति के समक्ष इस निर्वाचन खंड के सभी  9 जिलों के जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री प्रत्याशी के चयन के लिए उपस्थित हुए थे। सभी पदाधिकारियों ने चयन समिति के समक्ष डॉक्टर सुनीत गिरी में अपनी आस्था एवं विश्वास प्रकट करते हुए उन्हें निर्विरोध अपने प्रत्याशी चुना।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/
    सुनीत पिछले 20 वर्षों से शिक्षक राजनीति में सक्रिय हैं तथा दोनों मंडलों के शिक्षकों के बीच अपनी कर्मठता, तत्परता तथा संघ निष्ठा के लिए लोकप्रिय हैं। विगत वर्षों में वह जिला मंत्री जिला मंडलीय मंत्री मण्डलीय अध्यक्ष तथा प्रदेश मंत्री के पद पर रहे हैं। वर्तमान में सुनीत गिरी प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। प्रत्याशी घोषित किए जाने से माध्यमिक शिक्षकों में हर्ष एवं उत्साह है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद डॉक्टर सुनीत ने कहा कि वह शिक्षकों के हितों के लिए सदैव की भांति प्रयासरत रहेंगे और संगठन ने जो विश्वास उनमें व्यक्त किया है उस पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *