वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज में हुआ पौधरोपण

शेरकोट। पर्यावरण संरक्षण एवं नगर को हरित बनाने के उद्देश्य से संचालित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत नगर स्थित दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज में शनिवार को  वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर विनीत कुमार त्यागी,प्राइमरी प्रभारी विजय वर्मा,जितेंद्र कुमार,राकेश कुमार,क्षेत्रपाल सिंह,इदरीश अहमद,जाबिर अली,संजय कुमार,मुजीब अहमद,संजय गोले आदि शिक्षकों कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राजेश कुमार सहित उपस्थित सभी लोगों ने हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *