वृक्षारोपण ही जीवन और भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी – कमलेश चौधरी

ललितपुर।  दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में शासन के ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक  कमलेश चौधरी एवं प्राचार्य डॉ. जे. एस. तोमर रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/मुख्य अतिथि  कमलेश चौधरी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का आधार ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।प्राचार्य डॉ. जे. एस. तोमर ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रेरणादायक माध्यम है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में पौधारोपण किया तथा सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय परिसर में छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रबंध समिति से डायरेक्टर प्रदीप चौधरी डायरेक्टर प्रवीण चौधरी विकास चौधरी गौरव चौधरी प्रणव चौधरी उपस्थित रहे महाविद्यालय स्टाफ से आदित्य मिश्रा ,बृजेश पटेरिया अतुल सोनी ,रोहित रावत आकाश राय, रवि पटेल,गरिमा उपाध्याय आरजू जैन, नम्रता, रंजीत यादव,भगवानदास आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *