सोनभद्र। विद्यालय में छात्र नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से नवगठित विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य फादर डॉ. विंसेंट परेरा ने की।समारोह में प्रधानाचार्य फादर डॉ. विंसेंट परेरा एवं सिस्टर गब्रियेला ने हेड बॉय भाग्योदय, हेड गर्ल जाह्नवी तथा वाइस कैप्टन तेजश शुक्ला और अनन्या मिश्रा को बैज पहनाकर सम्मानित किया।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/ इसके अलावा स्पोर्ट्स, 5-एस तथा ब्लू, रेड, ग्रीन और गोल्ड हाउस के कैप्टन एवं वाइस कैप्टनों को शिक्षकों ने स्लैश और बैज पहनाकर उनके दायित्व सौंपे।इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी पदाधिकारियों को निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यालय और छात्रों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो नेतृत्व, सेवा-भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करेगी।हेड बॉय भाग्योदय ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अनुकरणीय कार्य करने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नवगठित विद्यार्थी परिषद के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।