बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत डीएम ने सुरक्षा कवच के रूप में वितरित की अलार्म डिवाइस करेगी महिलाओं की सुरक्षा

बागपत। डीएम अस्मिता लाल ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की है। अपने कार्यभार ग्रहण करने के बाद से डीएम अस्मिता लाल द्वारा किए जा रहे नवाचारों के कारण जनपद बागपत प्रदेश में एक नई पहचान बना रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/इसी क्रम में डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत महिला कार्मिकों को अलार्म सुरक्षा डिवाइस वितरित कर उन्हें सम्मानित किया। यह डिवाइस महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जो आपात स्थिति में आसपास के लोगों को सतर्क करने में सहायक होगी। डीएम ने बताया कि यदि कोई महिला घर से बाहर जाते समय स्वयं को असुरक्षित महसूस करती है और उसके आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं है, तो वह इस अलार्म डिवाइस को सक्रिय कर सकती है। डिवाइस सक्रिय होने के पश्चात लगभग 2 मिनट तक 50 मीटर की दूरी तक तेज आवाज उत्पन्न होगी, जिससे आसपास मौजूद लोग सहायता के लिए तुरंत पहुंच सकेंगे।उन्होंने कहा कि यह पहल केवल शासकीय महिला कार्मिकों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भविष्य में स्कूल छात्राओं, घर से बाहर कार्य करने वाली महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं एवं एएनएम को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा और उन्हें सुरक्षा डिवाइस उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ डीएम अस्मिता लाल ने अपने कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष से महिला कार्मिकों को डिवाइस प्रदान कर किया। उन्होंने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि समाज में महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।डिवाइस प्राप्त करने वाली महिला कार्मिकों ने इस पहल के लिए डीएम का आभार व्यक्त किया और इसे महिला सुरक्षा के प्रति प्रशासन की संवेदनशील एवं प्रेरणादायी पहल बताया।यह नवाचार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। डिवाइस प्राप्त करने वाली महिलाओं ने बताया कि कहीं ना कहीं इस डिवाइस के मिलने से मेला संबंधित अपराधों में भी कमी देखी जाएगी इस डिवाइस के मिलने से छेड़छाड़ में अन्य ऐसी घटनाओं से महिलाओं को छुटकारा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *