बागपत।बागपत में किन्नरों के दो गुटों के बीच बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मीणा जाटनी किन्नर ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की। मीणा का आरोप है कि एक किन्नर ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी है।मीणा ने वायरल वीडियो पुलिस को सौंपते हुए बागपत के मुस्तकिम, लोनी की निक्की, मीनाक्षी और नंदनी किन्नर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/
बताया जा रहा है कि पूरा विवाद बधाई मांगने के क्षेत्र के बंटवारे को लेकर चल रहा है। फिलहाल खेकड़ा थाना पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ऑफिस पहुंची मीणा जाटनी किन्नर ने पुलिस से मुलाकात कर जान माल की सुरक्षा की मांग उठाई।सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल करते हुए एक किन्नर ने मीणा को हत्या करने की दी थी धमकी।वायरल वीडियो को लेकर एसपी से मिलकर किन्नर ने की शिकायत।बागपत के मुस्तकिम,लोनी की निक्की,मीनाक्षी, नंदनी किन्नर के खिलाफ की शिकायत। बागपत की खेकड़ा थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। दरअसल,बधाई मांगने के लिए इलाके सीमा को लेकर किन्नरों के बीच विवाद चला आ रहा है।
-बागपत में किन्नरों के विवाद में अब अवैध हथियार की एंट्री हो गई है।नोएडा के एक किन्नर ने तमंचे के साथ धमकी भरा वीडियो बनाया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बधाई मांगने को लेकर गाजियाबाद , नोएडा और बागपत के किन्नरों का विवाद चला आ रहा है। लेकिन इसी बीच प्रदेश सरकार के सख्त आदेश के बाद भी अवैध हथियारों का खेल रुकनेका नम नहीं ले रहा है।अवैध हथियार का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
बागपत पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खेकड़ा पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के दौरान ज्ञात हुआ है कि तमंचे के साथ वायरल वीडियो जनपद गौतमबुद्धनगर का है। साथ ही किन्नर समुदाय के दो पक्षों के मध्य क्षेत्राधिकार/सीमा को लेकर विवाद चल रहा है।उक्त प्रकरण की थाना खेकड़ा पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। जांच में प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।