स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आर्थिक रूप से बने आत्मनिर्भर :कुलगुरु प्रो. राय

सीकर (डॉ महेश गुप्ता)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में ‘रोजगार, उद्यमिता एवं कौशल विकास’ विषय पर सेमिनार आयोजित की गई। इसका उद्देश्य ग्रामवासियों और महिलाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल, स्वरोजगार के अवसरों, उद्यमिता विकास तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी फाउंडेशन (पीडीयूएस फाउंडेशन) और पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/
पीडीयूएस फाउंडेशन के निदेशक डॉ आर.सी मीना ने बताया कि सेमिनार में वक्ता के रूप में पीएनबी के डायरेक्टर अशोक कालेर और पीएनबी सचिव ललित लाखीवाल थे। दोनों वक्ताओं ने कहा कि RSETI के माध्यम से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे वे स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। वक्ताओं ने बैंक ऋण, स्वरोजगार योजनाओं, स्टार्टअप, व्यवसाय प्रबंधन तथा सरकारी सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की। वरिष्ठ संकाय सदस्य पीएनबी श्रीमती चांदनी ने रोजगार एवं उद्यमिता के बदलते परिदृश्य की जानकारी दी।सेमिनार की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने की। कुलगुरु प्रो. राय ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल, नवाचार की सोच और उद्यमिता का दृष्टिकोण भी समान रूप से आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित शिक्षा ही आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रो. राय ने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।पीडीयूएस फाउंडेशन के निदेशक डॉ आर.सी मीना ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि महिलाएं और ग्रामवासी इस मुहिम से जुड़े और अधिक से अधिक लाभ उठाए। इस अवसर पर कुलसचिव श्वेता यादव सहित विश्वविद्यालय के कर्मचारी और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। संचालन डॉ.रेणु महलावत ने किया और राजश्री कुमावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में उपस्थित लोगों ने स्वरोजगार, उद्यमिता, बैंकिंग सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से समाधान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *