कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन में जनपद में साइबर धोखाधड़ी पर रोकथाम एवं साइबर अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में साइबर अपराध में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु साइबर सेल/सर्विलांस व विभिन्न थानों की पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन कर लगाया गया तथा विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत साइबर हॉटस्पॉट्स को चिन्हित कर पुलिस टीम द्वारा रेड की गयी । इसी क्रम में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना अकबरपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों, थाना गजनेर पुलिस द्वारा 05 अभियुक्तों, थाना रनियां पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों (कुल 10 साइबर ठगी व सेक्स्टॉर्शन गिरोह के अभियुक्तों) को गिरफ्तार किया गया है । प्रचलित अभियान के अन्तर्गत जनपद में निरंतर साइबर अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित किया जा रहा है तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नवत है:-
1. थाना अकबरपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता-
1. सूरज पुत्र हरिमोहन निवासी ग्राम ज्योतिष थाना अकबरपुर कानपुर देहात ।
2. राजेश कुमार पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम ज्योतिष थाना अकबरपुर कानपुर देहात
बरामदगी
07 मोबाइल, 05 सिम कार्ड व 1500 रुपये नकद,
2. थाना गजनेर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1. शिवम पुत्र लालबहादुर, निवासी ग्राम कैलाश नगर, थाना गजनेर, जनपद कानपुर देहात।
2. रजनीश सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम विजय नगर, थाना गजनेर, जनपद कानपुर देहात।
3. हरिओम पुत्र रामप्रताप, निवासी ग्राम चन्द्रनगर, थाना गजनेर, जनपद कानपुर देहात।
4. राहुल सिंह पुत्र मानसिंह, निवासी ग्राम फत्तेपुर रोशनाई, थाना रनियां, जनपद कानपुर देहात।
5. गोरे पुत्र स्व0 राजन सिंह, निवासी ग्राम विजय नगर, थाना गजनेर, जनपद कानपुर देहात।
बरामदगी
कुल 11 मोबाइल, 05 सिम कार्ड व कुल ₹9,200/- नकद बरामद ।
थाना रनियां पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता-
1. अंकित चौहान पुत्र आलोक, निवासी आर्य नगर प्रथम, थाना रनियाँ, जनपद कानपुर देहात।
2. सर्वेश पुत्र आलोक चौहान, निवासी आर्य नगर प्रथम, थाना रनियाँ, जनपद कानपुर देहात।
3. जय सिंह उर्फ चुम्मी पुत्र राजित उर्फ सजीत, निवासी आर्य नगर प्रथम, थाना रनियाँ, जनपद कानपुर देहात।
बरामदगी-
कुल 05 मोबाइल, कुल ₹3,700/- नकद तथा 01 स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल UP 77 AA 9335 ( धारा 207 एमवी एक्ट में सीज )